देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस” पर जारी अपने बधाई संदेश में प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने श्रमिकों को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि किसी भी देश की तरक्की में वहां के कामगारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इससे एक बेहतर और समृद्ध राष्ट्र की नींव तैयार होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में श्रम कानूनों का अनुपालन तथा श्रमिकों के कल्याण के लिये राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%


