सीएम धामी ने पीडब्ल्यूडी की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

Uttarakhand

भारत सरकार साल 2027 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने पर जोर दे रही है. इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार भी विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान दिए जाने को लेकर काम कर रही है. लोक निर्माण विभाग ने आगामी 5 सालों यानी साल 2026 से साल 2031 के दौरान किए जाने वाले कामों को लेकर मास्टर प्लान पुस्तिका तैयार की है. जिस पुस्तिका का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विमोचन किया.

प्लान पुस्तिका का विमोचन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से आगामी 5 सालों के विजन पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया जाना सराहनीय कदम है. ये पुस्तिका राज्य में बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है. उन्होंने कहा राज्य में विकास की संभावनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा करने में ये मास्टर प्लान पुस्तिका एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य तेजी से गए बढ़े हैं. बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है. उन्होंने कहा राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में नवाचार को प्राथमिकता दे रही है. भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा हमारा संकल्प है कि राज्य को तय लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाया जाए.

सीएम ने कहा उत्तराखंड राज्य, पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है, ऐसे में पर्यटकों की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार, विकास कामों को आगे बढ़ा रहे हैं. राज्य में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी जा रही है. उन्होंने कहा यह पुस्तिका निश्चित ही राज्य को आगे बढ़ाने का विजन तय करेगी.

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा लोक निर्माण विभाग ने विजन के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है. राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर लगातार काम कर रहे हैं. साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं. उन्होंने कहा विकास के लिए कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है, जिसपर निरंतर कार्य किया जा रहा है.

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि मास्टर प्लान पुस्तिका में 100 से अधिक प्रोजेक्ट के विजन को रखा गया है. उन्होंने कहा समय की जरूरतों के आधार पर पुस्तिका में संशोधन भी किए जाएंगे. प्लान पुस्तिका में रोड कनेक्टिविटी इकनॉमी हब कनेक्टिविटी , ब्रिज डेवलपमेंट एवं सेफ्टी, सड़क सुरक्षा एवं स्लोप प्रोटेक्शन, टेक्नोलॉजी, वित्तीय प्रबंधन एवं पॉलिसी जैसे तमाम प्राथमिकताओं पर विभाग का विजन रखा गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *