Elections 2024: पांचो सीटें जीतेगी बीजेपी- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Uttarakhand

Elections 2024 I रिपोर्ट- धनवीर सिंह: मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी के होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों (Elections 2024)में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मत प्रतिशत कम होना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है और छुट्टी होने के कारण कम संख्या में लोग मतदान करने के लिए आए। उन्होंने कहा कि उसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी को अधिक संख्या में लोगों ने वोट दिया है। उम्मीद है की उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।

मतदान के बहिष्कार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सड़क बनाने की प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है। इन लोगों ने इसका बहिष्कार किया है उन्होंने लोकतंत्र का अपमान किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और युवाओं में मतदान को लेकर अति उत्साह देखा गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *