उमेश कुमार ने विधायकी से दिया इस्तीफा, विधानसभा सेशन के दूसरे दिन बड़ा फैसला

Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के आखिरी दिन विधायक उमेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी को इस्तीफा सौंप दिया है. स्पीकर ऋतु खंडूरी ने इस्तीफा मिलने की पुष्टि की है. नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रभारी सचिव को भेजा है. बता दें कि इस्तीफे से पहले उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा था कि मेरा मन खिन्न हो चुका है. मैं दुखी हूं और व्यथित हूं. हम लोग जिस जिले से आते हैं, उसकी लड़ाई भी सदन में नहीं लड़ पा रहे हैं.

हमारे विधायक हमारे साथ खड़े होकर नहीं लड़ पा रहे हैं. मैं साढ़े चार साल से विपक्ष की तरफ उम्मीद भरी नजरों से ये देखता रहा कि ये भ्रष्टाचार के मुद्दे पर साथ देंगे. जनता या किसानों के मुद्दे पर मेरा साथ देंगे. लेकिन विपक्ष ने भी हमारा साथ नहीं दिया. अब अकेले लड़ने वाली स्थिति है.

उत्तराखंड विधानसभा में मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया. पांच साल तक सत्ता पक्ष और विपक्ष में बैठे सदस्यों की अब सीधे चुनावी मैदान में मुलाकात होगी. अगली बार जब विधानसभा बैठेगी तो बहुत से चेहरे बदले हुए होंगे.

सत्ताईस अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयेाजित मौजूदा सरकार का विधानसभा का यह अंतिम सत्र अब तक का सबसे छोटा सत्र रहा है, जो डेढ़ दिन में महज आठ घंटे की कार्यवाही में ही समेट लिया गया. पहली बार ऐसा हुआ कि चुनाव में जाने से पूर्व अंतिम सत्र में संयुक्त रूप से जो फोटो सेशन हुआ करता था, उसमें भी विपक्ष शामिल नहीं हुआ.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *