‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े

Uttarakhand

देहरादून, 27 नवंबर। आकाशवाणी देहरादून की ओर से आकाशवाणी के 90वें स्थापना वर्ष के अवसर पर ‘AIR Rising Stars Season-1’ युवा संगीत सम्मेलन का आयोजन संस्कृति विभाग सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीआईएस के निदेशक श्री हेमंत बी. आड़े ने कहा कि इस कार्यक्रम में सहयोग देने का उद्देश्य युवाओं में गुणवत्ता और मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में चार युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। पियूष कश्यप ने भजन प्रस्तुत किए, शिया कोहली और मृणाल रतूड़ी ने गढ़वाली लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को स्वर दिया, जबकि अंशु वर्मा ने जौनसारी लोकगीत प्रस्तुत कर क्षेत्रीय संगीत की छटा बिखेरी। गुरुकुल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा संचारी पुरकायस्थ ने तबले पर संगत की।

क्लस्टर प्रमुख एवं डीडीजी (इंजीनियरिंग) श्री सुरेश कुमार मीणा ने कहा कि ‘AIR Rising Stars’ युवाओं को संगीत और आकाशवाणी से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को मंच देने की सार्थक पहल है। कार्यक्रम प्रमुख, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन देहरादून श्री अनिल भारती ने कहा कि आकाशवाणी और दूरदर्शन ऐसे आयोजनों तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पीआईबी देहरादून एवं दूरदर्शन समाचार देहरादून की प्रमुख श्रीमती साक्षी सिंह तथा आकाशवाणी समाचार के प्रमुख श्री अनिल दत्त शर्मा उपस्थित रहे।

आकाशवाणी की इस देशव्यापी पहल के तहत 26 केंद्रों पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य 30 वर्ष से कम आयु के उभरते कलाकारों को मंच देना और नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय, सुगम एवं लोक संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ना है।

कार्यक्रम का मंच संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक श्री विनय ध्यानी और श्रीमती पुष्पा पुंडीर ने किया। आयोजन में आकाशवाणी की ओर से कार्यक्रम अधिशासी श्री संकल्प मिश्रा एवं डॉ. अनीता तित्याल तथा दूरदर्शन के अधिकारी श्री सुनील कुमार और श्री पवन गोयल ने सक्रिय सहयोग किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *