उत्तराखंड के युवाओं को बड़ी सौगात, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का मिलेगा लाभ

Uttarakhand

उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना (Chief Minister Yuva Bhavishya Nirman Scheme) शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, अध्ययन सामग्री और परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से निजी कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस वहन नहीं कर पाते। खासतौर पर पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को दिए जाने की योजना है।ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इस पहल के जरिए छात्रों को घर से ही विशेषज्ञ मार्गदर्शन और जरूरी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा, जिससे उन्हें कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

योजना के तहत कई प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज (UPSC/PCS), रक्षा सेवाओं (CDS), बैंकिंग, रेलवे और SSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तैयारी को भी योजना में शामिल किया गया है। इनमें CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाएं प्रमुख हैं। इससे उच्च शिक्षा के साथ-साथ सरकारी नौकरी और पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी करने वाले छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म से मदद मिल सकेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *