मुख्यमंत्री ने सभी विभागों एवं निकायों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं और नगर निकायों के स्तर पर बैठकों का आयोजन हो, जिसमें ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र में व्यक्तियों को विस्तृत जानकारी दी जाए।

साथ ही उद्योग विभाग को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि जीआई टैग वाले उत्पादों और एक जनपद दो उत्पाद योजना को और अधिक सशक्त तथा बाज़ारोन्मुख बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, जागरूकता अभियान केवल प्रचार तक सीमित न रहे बल्कि इसमें आमजन की सहभागिता और जनभागीदारी भी सुनिश्चित हो।

इसके लिए नुक्कड़ नाटकों, लोकगीतों तथा अन्य सांस्कृतिक माध्यमों का उपयोग किया जाएगा, जिससे संदेश लोगों तक सहज और प्रभावी ढंग से पहुंचे। कहा, जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद न केवल व्यापार सुगम होगा, बल्कि उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों को लाभ प्राप्त होगा।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जीएसटी की नई दरों से आमजन और व्यवसायियों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

महिलाओं के हाथ में बचेगा पैसा

उधर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के स्लैब में किए गए बदलाव से रसोई और घर का खर्च कम होने से महिलाओं के हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा। लोग स्वदेशी अपनाने की तरफ भी आकर्षित होंगे, जिससे उद्योग जगत मजबूत होगा।