Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 19 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगाई। जिसमें ऊर्जा विभाग, वित्त विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग कृषि विभाग, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा नियोजन विभाग और तकनीकी विभाग से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे। धामी कैबिनेट ने नियोजन विभाग के प्रस्ताव पर एक नए एक्ट जन विश्वास एक्ट को मंजूरी दी है.

इसके साथ ही साथ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रिवर्स पलायन को बढ़ाने के लिए सरकार ने अब कृषि भूमि में रिजॉर्ट बनाने के लिए लैंड यूज बदले बिना रिसोर्ट बनाने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। जिसके तहत पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भूमि की सीमा को भी घटा दिया है। वहीं उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के तहत मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना मंत्रिमंडल की सहमति बनी है। जिसके तहत अब कंपटीशन की तैयारी करने वाले राज्य की संस्थाओं में पढ़ रहे छात्रों को फ्री कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। जिसमें पूरा पाठ्यक्रम डाउनलोड करने की भी व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी इस दौरान प्रमुख सचिव आवास मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव मीनाक्षी सुंदरम भी रहे मौजूद

ऊर्जा विभाग ने मुआवजा राशि में किया इजाफा, 2024 के लिए PITCUL में बनने वाले टावर और एक मीटर एरिया में मिलेगा दोगुना मुआवजा, लाइन के नीचे खेत की मुआवजा राशि में भी किया गया इजाफा

प्लानिंग विभाग के तहत 7 एक्ट को आईडेंटिफाई करते हुए खत्म किया गया और एक नाम दिया गया है जिसका नाम है “जन विश्वास एक्ट” है, जिसका लिए अब छोटे-छोटे अपराधों में जेल नहीं भेजा जाएगा। पहले छोटे अपराधों में कारावास और अर्थदंड था लेकिन अब अर्थदंड ही रखा गया है जिसके चलते अब अर्थदंड बढ़ाया गया है

FAR के रेट्स को बढ़ाने की संस्तुति

ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण को प्राथमिकता पर रखते हुए बढावा दिया जाए

रिसॉर्ट और ईको रिसॉर्ट में एग्रीकल्चर जमीन पर रिसोर्ट बनाने की दी गई अनुमति

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के लिए रोड लेवल पार्किंग पर

मोटल श्रेणी को ड्रॉप किया गया है

वित्त विभाग में उत्तराखंड मॉल एवं सेवा अधिनियम में हुआ संशोधन

तकनीकि शिक्षा टेक्निकल यूनिवर्सिटी में लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक की नियुक्ति की जाती थी, अब अन्य विश्वविद्यालय की तरह विश्वविद्यालय स्तर पर की जाएगी

टाउन प्लानिंग स्कीम और लैंड पुल्लिंग स्कीम पर सरकार करेगी काम, voulantar तरीके से लोग स्कीम में हो सकेंगे शामिल

उत्तराखंड माल एवं सेवाकर संसोधन अध्यादेश लाये जाने को मंजूरी।

PWD में समूह ग में प्रमोशन के लिए रास्ता हुआ साफ

नागरिक उड्डयन विभाग में नैनी सैनी हवाई अड्डा पिथौरागढ़ को अब AAI करेगा संचालित

राजस्व विभाग में सितारगंज के कल्याणपुर का 2004 से सर्किल रेट पर पत्ता नियमित होगा

घसियारी कल्याणी योजना की सब्सिडी 75% से घटकर 60% की गई

नागरिक उद्यान विभाग के तहत नैनी सैनी एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हुए एमओयू पर कैबिनेट की मुहर

PWD विभाग रिसपना और बिंदल रोड पर एलिवेटेड परियोजना में लगने वाले जीएसटी और रॉयल्टी में छूट देने पर मंत्रिमंडल द्वारा दी गई सहमति

परिवहन विभाग में SACI के तहत 15 साल के पुराने स्क्रैप किए जाने पर 50% की छूट वाहन स्वामी को मिलेगी

उच्च शिक्षा विभाग में “मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना” बनाई गई, जिसके लिए छात्र एवं छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनको ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी, जिसके लिए संस्था का चयन किया जाएगा

माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी अब पढ़ रहे हैं 10वी और 12उनके लिए भी ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी

“भारतीय नागरिक सुरक्षा सुविधा” के तहत अभियोजन निदेशक की अनुमति देने पर बनी सहमति, जिला स्तर पर भी जिला निदेशालय बनाया जाएगा, उनका चयन किया जाएगा जिन्होंने 15 वर्ष का कार्य पूरा किया है

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *