मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंप कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टेंपो ट्रेवलर से सफर भी किया। सीएम ने कहा कि वातानुकुलित टेंपो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेंपो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टेंपो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और दस टेंपो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल-हल्द्वानी और देहरादून-मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आएगी।
आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad


