4 मई को प्रात: 6 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट 22 को वे राजदरबार नरेंद्रनगर पहुंचेंगे जहां सांसद/रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं परंपरानुसार तिलों का तेल पिरोएंगी। इसी दिन शाम को राजा मनुजयेंद्र शाह तेल कलश यात्रा को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। विभिन्न पड़ावों से होते हुए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 30 अप्रैल को गरुड़ गंगा पाखी पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद 1 मई को यात्रा ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी।दो को गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी व रावल अमरनाथ नंबूदरी के साथ योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी। तीन को पांडुकेश्वर से उद्धव व कुबेर की उत्सव डोली, आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी, तेल कलशयात्रा व बदरीनाथ के रावल बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा का शुभारंभ हो जाएगा।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%


