देहरादून। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र मच्छी बाजार में सरफिरे ने सरेआम युवती के गले पर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया? जब पुलिस ने युवक को कोर्ट में ले गई तो वहां वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी।
सोमवार को हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में पता चला कि युवती व आरोपित लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे, लेकिन बीच में युवती ने उससे बात करनी बंद कर दी। आरोपित लगातार युवती का पीछा करता रहा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
युवती ने खुड़बुड़ा पुलिस चौकी में शिकायत भी दी थी। सोमवार को आरोपित घर से चापड़ लेकर आया और भीड़भाड़ के बीच ही युवती पर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित आकाश कुमार निवासी मन्नुगंज खुड़बुड़ा मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से घटना में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर ली।
वकीलों ने घेरकर पीटा
गुंजन हत्याकांड के आरोपित आकाश कुमार को कोर्ट में पेश किया गया तो अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपित को वकीलों ने न्यायालय परिसर में घेरकर पीट दिया।
पुलिस किसी तरह उसे बचाकर भीतर ले गई। युवती की नृशंस हत्या ने समाज के हर तबके में गुस्सा भर दिया है, और अधिवक्ताओं की नाराजगी ने साफ कर दिया है कि जनता पुलिस की सुस्ती से बेहद आहत है। आरोपित को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad


