देहरादून । केन्द्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और ट्राॅमा आईसीयू स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया ने दो नयी स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण किया। वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना केन्द्र सरकार की प्राथमिकता है। एम्स ऋषिकेश में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और न्यू ट्राॅमा आईसीयू स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण करते हुए उन्होंने इन योजनाओं को राज्य के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र की कल्याणकारी योजना बताया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम्स ऋषिकेश में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को विकसित करने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि डाॅ. मनसुख मांडविया शनिवार को राजस्थान के जोधपुर एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल से ही वर्चुअल माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर देश के विभिन्न 7 एम्स संस्थानों में स्वास्थ्य योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण भी किया। इनमें एम्स ऋषिकेश के अलावा, एम्स जोधपुर, एम्स भुवनेश्वर, एम्स बिलासपुर, एम्स देवघर, एम्स नागपुर और एम्स गोरखपुर की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं शामिल हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad


