चमोली। उत्तराखंड में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो लोग दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लोग हैदराबाद निवासी थे। कर्णप्रयाग में संगम घाट भी जलमग्न हो गया है। नदियां उफान पर हैं।
उधर, भाबर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से पौड़ी हाईवे कई बार बाधित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से शनिवार को पौड़ी- श्रीनगर रोड़ पर कृषि विभाग के पास सड़क का पुशता टूटने से यहां पर खड़े चार से पांच दोपहिया वाहन मलबे मे दब गए।
वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण दिल्ली से देहरादून आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट को सुबह 8:45 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। यह फ्लाइट देहरादून के आसमान में पहुंची, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट बैरंग दिल्ली लौट गई।
अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से घाट डूब गए
इससे पहले एक फ्लाइट और बाद में कुछ अन्य फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी। श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से घाट डूब गए। चेतवानी स्तर से करीब एक मीटर नीचे अलकनंदा बह रही है।ऋषिकेश लक्ष्मण झूला कांडी मार्ग पूरी तरह बंद है। पानी प्याऊ घट्टू गाड से पीपल कोटी तक सड़क पर कई जगह मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई है। कर्णप्रयाग में भरी बारिश में बच्चे स्कूल के लिए आधे रस्ते तक पहुंचे।
छुट्टी की घोषणा देर में होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे कई किमी की पैदल दूरी नाप कर पहुंचे थे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के पास और बछेलीखाल के पास सुबह 4 बजे मलबा आया। मुनिकीरेती पुलिस ने श्रीनगर जाने वाले वाहनों को वाया नरेंद्रनगर होकर आगे भेजा।
Uttarakhand News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत; हल्द्वानी से बाजपुर लौट रहा था सुहैल
हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गड़प्पू जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर के पूर्व प्रधान सज्जन खां के बेटे सुहैल अहमद उर्फ छोटू की मौत हो गई।शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से सुहैल अहमद कार से घर लौट रहे थे। तभी गड़प्पू जंगल में उसकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बता दें कि, सुहैल अहमद किसी कार्य से हल्द्वानी गए हुए थे। देर रात वापस लौट रहे थे। शनिवार सुबह पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad


