हरिद्वार सड़क हादसा: शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Uttarakhand

 हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कला में बीती रात फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे सोनू 40 वर्ष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी।

आज शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद स्वजन और ग्रामीण शव को लेकर सीधा गांव के चौराहे पर पहुंचे। सड़क पर शव रखकर उन्होंने जाम लगाते हुए हंगामा किया।

हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपम रावत, भाजपा से जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार और बसपा जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने आरोपित चालक पर कार्रवाई के साथ-साथ मुआवजे की मांग दी की। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल व अन्य पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता कर समझने का प्रयास कर रहे हैं।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *