देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया गया। यह विधेयक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश किया गया। जय श्रीराम व भारत माता की जयघोष के बीच मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया। विधेयक के पेश होने के बाद भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की और सीएम धामी को बधाई दी।
11.25 मिनट पर स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। भोजनावकाश के बाद यूसीसी विधेयक पर चर्चा जारी है।संसदीय मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने यूसीसी की खूबियों पर अपनी बात रखनी शुरू की तो विपक्षी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है, जिस पर संसदीय मंत्री ने दो पक्तियों में विपक्ष को यह कहकर जवाब दिया…तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन, कमाल है फिर भी तुम्हें यकीन नहीं। संसदीय मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने यूसीसी को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यूसीसी पर जल्दबाजी की जा रही है। हमने इस पर समय मांगा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

