राज्य में 24 घंटे जमकर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand

देहरादून: मौसम केंद्र ने आज प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया हैं। साथ ही येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश वाले जिलों में घर से निकलने और खराब मौसम में वाहन चलाने के लिए लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी है।

वहीं दूसरी ओर मानसून के चलते फिर से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। जिससे कई जगह सड़क पर आवाजाही बंद होने लगी है। आईएमडी ने बारिश के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं और लोगों से तटीय इलाकों और नदियों के पास न जाने की अपील की है। बीती रात हुई तेज बारिश की वजह से कई नदी नाले उफान मारने लगे हैं।

आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी राज्यभर में बारिश की आशंका है। इनमे तीन जिलों चमोली, पौड़ी और बागेश्वर में भारी बारिश होने की सम्भावना है। अन्य 10 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं।

हालांकि तेज बारिश की वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सचेत किया है कि बर्फ पिघलने पर बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ और जलभराव हो सकता है। ऐसे इलाकों में सावधानी बरती जाए

Uttarakhand Weather : तापमान की स्थिति

जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.06 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.20 डिग्री सेल्सियस था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *