Breaking
24 Jan 2026, Sat

गंगोत्री जा रही यात्रियों की बस सिलक्यारा के पास पलटी, 15 लोग चोटिल, 40 यात्री थे सवार

उत्तरकाशी। सिलक्यारा स्थित वन विभाग के बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रही बस अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गई। मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस, एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है। मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात के लिए सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *