कांग्रेस नेता हरक रावत की बहू अनुकृति गुसाईं भाजपा में शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। हाल ही में अनुकृति ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वोटिंग से ठीक पहले अनुकृति ने एक वीडियो जारी कर अनिल बूलनी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। जिसके बाद अनुकृति के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अनुकृति गुसाईं, उधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करने वाले लोगों को पार्टी में सदस्यता दिलवाई गई है। जहां तक बात किसी जांच की है तो वो कानूनी प्रक्रिया है और कानून इस पर अपना काम करेगा।
भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद अनुकृति गुसाईं ने कहा कि वो बीजेपी परिवार में शामिल हो रही है। विकसित उत्तराखंड का जो सपना उन्होंने देखा था, उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है।
अनुकृति गुसाईं भाजपा में होने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई है। कांग्रेस ने कहा जो भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती थी, वो आज कांग्रेस युक्त होती जा रही है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी साम दाम दंड भेद अपनाकर कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। इससे कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा जो नेता कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उन्हें अपने व्यक्तिगत हित साधने हैं। समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता कभी कांग्रेस नहीं छोड़ने वाला है। नवीन जोशी ने कहा कांग्रेस समुद्र के समान है, ऐसे में कुछ लोग अगर पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *