उत्तर भारत का सबसे बड़ा मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस लेखक गांव में, 7 देशों की भागीदारी

Uttarakhand

देहरादून, इंटीग्रेटेड मैरीटाइम एक्सचेंज (IME) द्वारा, Shipfinex के सह-आयोजन और Gemini Group के सहयोग से आज भारत के पहले लेखक गांव, थानो में “आरोहण इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लेखक गांव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया।
उत्तर भारत के सबसे बड़े समुद्री सम्मेलन के रूप में पहचाने जा रहे इस दो दिवसीय आयोजन में 7 देशों से 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में वैश्विक शिपिंग कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ और सरकारी नीति-निर्माता एक मंच पर एकत्र हुए हैं, जिससे देहरादून अंतरराष्ट्रीय समुद्री संवाद का प्रमुख केंद्र बन गया है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के उप सचिव राजेश असाटी ने अपने विचार साझा किए।
दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में शिपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मिडिल ईस्ट संकट और वैश्विक व्यापार पर उसका प्रभाव, LPG एवं LNG शिपिंग, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सीफेरर्स का मानसिक स्वास्थ्य तथा उत्तराखंड में शिपिंग इकोसिस्टम के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जा रही है।
सम्मेलन में देहरादून और उत्तराखंड में शिपिंग कंपनियों की स्थापना तथा निवेश की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नए रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के तहत ICS मिडिल ईस्ट ब्रांच द्वारा एक विशेष अंतरराष्ट्रीय शिपिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही है, वहीं आज शाम “देवभूमि समुद्र रत्न सम्मान” समारोह का आयोजन होगा, जिसमें वैश्विक समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पेशेवरों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मेलन 20 और 21 मार्च तक जारी रहेगा और समुद्री क्षेत्र में नए सहयोग, नवाचार और निवेश के रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *