उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र: सीएम धामी ने राहुल और अखिलेश को बताया कौरव, सदन में विपक्ष का हंगामा

Uttarakhand

लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के असफल होने के बाद आज मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सत्र शुरू होते ही कहा कि देश की नारियों को विश्वास दिलाते हैं कि उनका अधिकार अवश्य मिलेगा. आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाएंगे ताकि मातृशक्ति विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके.
सीएम धामी ने कहा कि 2023 में पारित बिल को विपक्ष ध्यान से पढ़े
सीएम धामी ने कहा कि 2023 में पारित बिल को विपक्ष ध्यान से पढ़े. उत्तराखंड में सांसदों की संख्या 5 से बढ़कर 8 हो जाए, तो विपक्ष क्यों है परेशान. विधानसभा की सीटें 70 से बढ़कर 105 होने पर विपक्ष की बौखलाहट क्यों है. नेहरू और इंदिरा गांधी, राजीव गांधी मंत्रिमंडल में केवल एक कैबिनेट मंत्री, सीएम रहते थे. नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 7 महिला मंत्री, सीएम हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में महिलाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रु का ऋण ब्याज मुक्त दिया जा रहा है. डबल इंजन सरकार में महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर. विपक्ष यानी कांग्रेस को हमेशा वोट बैंक की राजनीति की चिंता रहती है.

सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा झूठ और भ्रम की राजनीति करने का काम किया है. आज सेना में बेटियों को सर्वोच्च स्थान मिल रहा है. सीएम धामी ने सदन में ऑपरेशन Sindoor का भी जिक्र किया.

सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर कहा कि प्रधानमंत्री ने इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का काम किया, लेकिन कांग्रेस और सहयोगी दलों ने अफवाह और झूठी दलीलें देकर भ्रमित करने का काम किया. यही विरोध करने का काम आज विपक्ष उत्तराखंड में भी कर रहा है.

CM धामी ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि कार्यों में महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को लाभ मिल रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को इसका लाभ मिला. तीन तलाक की कुप्रथा से मुस्लिम महिलाओं को निजात मिली. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त और सुरक्षित हैं.

उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में एक तरफ विपक्ष का जोरदार हंगामा चल रहा है तो दूसरी तरफ सीएम धामी भी अपना संबोधन देने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में मातृशक्ति वंदना योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जल जीवन मिशन, 12 करोड़ शौचालय, महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा मिली. लखपति दीदी योजना से महिलाओं को समृद्ध बनाने का काम हो रहा है. ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकार हर तरह से आम लोगों का जीवन बदलने में लगे हैं, कांग्रेस को ये रास नहीं आ रहा है.

विधानसभा में हंगामे के बीच सीएम धामी ने अपने संबोधन कहा कि विपक्ष ने देश की गरीब बेटियों के बारे में कभी नहीं सोचा. आज उज्ज्वला योजना ने मातृ शक्ति को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई. राज्य में सिलिंडर की कोई कमी नहीं होगी. चारधाम यात्रा की शानदार शुरुआत हुई है. इतनी भीड़ है कि कुछ लोग रील बनाकर विरोध करने लगे. आपको हमारा विरोध करना है तो करें, लेकिन चारधाम को ही बदनाम करने पर उतर आए, ये सही नहीं है. सीएम धामी ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने विरोध इसलिए किया, कि अगर महिलाओं को आरक्षण मिल जाता, तो इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चला जाता. मोदी जी इसका श्रेय विपक्ष को भी देने को तैयार थे. सीएम ने कहा कि 11 वर्षों में जेंडर बजट में पांच गुना की वृद्धि हुई है. बजट में बेटियों के लिए 5 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है. 11 वर्षों में देश में संस्थागत प्रसव 61 से बढ़कर 97% हो गया. सुकन्या समृद्धि के तहत 8.2 % की ब्याज दर के साथ टैक्स फ्री लाभ दिया जा रहा है. सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष भूल गया कि रावण का अंत भी माता सीता के अपमान की वजह से हुआ था. उनेहोंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि किसी राज्य की सीटें नहीं घटेंगी. अगर मातृशक्ति को आरक्षण मिल जाता, तो किसी का क्या जाता. सीटें बढ़ जाती तो महिलाओं को उनका हक मिल जाता. बढ़ी सीटें तो आखिर महिलाओं को ही मिलनी थीं. तो फिर कांग्रेस ने इसे रोकने का काम क्यों किया.

देहरादून में महिला आरक्षण पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विधानसभा गेट पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाती ने गन्ने से भरी ट्रॉली पलटकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों के बकाये भुगतान का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया. उत्तराखंड विधानसभा में नारी सम्मान और लोकतंत्र में महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा के लिए एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया है. लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर के बाहर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली. कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाती ने किसानों की समस्याओं को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *