लंदन में गूंजा यूपी का दमखम : उद्यमी विश्वास स्वरूप अग्रवाल व सांसद नावेन्दु मिश्रा प्रवासी भारतीयों और निवेश पर सार्थक चर्चा

National

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश के प्रख्यात उद्योगपति विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने लंदन प्रवास के दौरान एक ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने ब्रिटेन की संसद के स्टॉक पोर्ट से सांसद एवं भारतीय मूल के प्रतिष्ठित नेता नावेन्दु मिश्रा से विशेष भेंट कर उद्योग और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत वार्ता की।

इस मुलाकात को केवल दो व्यक्तियों की भेंट न मानकर, बल्कि भारत-यू.के. रिश्तों को नए आयाम देने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश से जुड़े विश्वास स्वरूप अग्रवाल और भारतीय मूल के सांसद नावेन्दु मिश्रा की यह बातचीत इस बात का प्रमाण है कि विश्व पटल पर भारतीय मूल के उद्योगपति और राजनेता, दोनों मिलकर भारत की नई आर्थिक पहचान को सशक्त बना रहे हैं।

गौरतलब है कि सांसद नावेन्दु मिश्रा का मूल संबंध उत्तर प्रदेश से है। ऐसे में यह संवाद सिर्फ उद्योग तक सीमित न होकर उत्तर प्रदेश की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का भी अवसर बना। दोनों के बीच उद्योग, व्यापार, निवेश और प्रवासी भारतीयों की सहभागिता को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह भेंट आने वाले समय में भारत और ब्रिटेन के बीच न केवल उद्योग जगत, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

यह मुलाकात इस संदेश के साथ समाप्त हुई कि उत्तर प्रदेश और भारत का उद्योग जगत अब दुनिया के किसी भी कोने में अवसर तलाशने और नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए तैयार है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *