10 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष देंगे जीत का मंत्र

Uttarakhand

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है. 9 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. 10 सितंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे. इसके बाद वे पूर्व सैनिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है. सभी ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

हल्द्वानी में होने जा रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 10 सितंबर को आयोजित होगी. इससे एक दिन पहले यानी 9 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. सबसे अहम बात यह है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. भाजपा संगठन की ओर से बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन किया जा सकता है.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यक्रम

  • 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे हल्द्वानी में राज्य कार्यसमिति की बैठक करेंगे.
    शाम 5 बजे हल्द्वानी में राज्य पदाधिकारी और ज़िला अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे.
  • शाम 7 बजे हल्द्वानी में राज्य कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे.
  • 10 सितंबर को सुबह 10 बजे हल्द्वानी में सेवा संकल्प अभियान की बैठक लेंगे.
  • हल्द्वानी में दोपहर 12 बजे पूर्व सैनिक सम्मलेन में प्रतिभाग करेंगे.
  • रुद्रपुर में दोपहर 2.45 बजे पंजाबी गौरव सम्मलेन में प्रतिभाग करेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *