देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड में खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मजदूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ।
गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें पांच छोटे सिलिंडर भी फट गए। करीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पास लिया। यहां पांच सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad


