ग्राउंड में बने गड्डे में डूबकर पांच साल के बच्चे की मौत

Uttarakhand

देहरादून के प्रेमनगर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बच्चा घर से खेलने निकला था। दिन भर परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। रात करीब दस बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है। गड्ढा महज तीन से चार फीट गहरा है। बच्चे की पहचान अधीर कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर के रूप में हुई।

बच्चा गुरुनानक स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता मंडी में काम करते हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पैर फिसलने से हादसा हुआ है।

Dehradun News: एसएसपी ने दिए एफआईआर के आदेश

देहरादून राजधानी देहरादून के प्रेम नगर में 5 वर्षीय बालक सूर्य की डूब कर हुई मौत मामले का राजधानी के एसएसपी अजय सिंह ने सीधा संज्ञान लिया है एसएसपी अजय सिंह ने मामले में थाना प्रेम नगर पुलिस को फोन पर निर्देशित करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच करने के निर्देश दे दिए हैं आपको बताते चलें आज दिन में 5 वर्षी सूर्य घर से लापता हो गया था और तभी से सूर्य की तलाश की जा रही थी।

देर रात सूर्य के दशहरा ग्राउंड पर जारी निर्माण कार्य में निर्माणधीन होज में डेड बॉडी मिलने की पुष्टि हुई इस सूचना पर तत्काल परिजन और पुलिस जनों ने पहुंचकर शव मिला को बरामद कर लिया है बेहद निर्धन इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया की बेहद दुखद घटना घटित हुई है मामले में थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *