देहरादून, 9 सितंबर। मोती बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छठी पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे से पूर्व भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल एवं हलवे का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया।
भंडारे की व्यवस्था में विश्वनाथ गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ओमप्रकाश कोठारी,रमेश सक्सेना, विपिन जैन राजेश भटनागर, विशाल भटनागर एवं मयूर भटनागर ने सहयोग किया। वहीं मातृशक्ति की ओर से अर्चना गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजश्री, कंचन रस्तोगी, नूतन रस्तोगी, हेमंती गोदियाल, सुषमा एवं शकुंतला सहित अन्य महिलाओं ने भजन-कीर्तन में सहभागिता की।
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में श्रद्धा, सेवा और आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलता है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

