264 करोड रुपए से तैयार होगा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज

Uttarakhand

 देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड रुपए का एस्टीमेट बनाया है और जल्द आगे की कारवाइयां प्रारंभ की जाएगी। खेल एव युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना,मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, जनपद-नैनीताल (हल्द्वानी) में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, जनपद चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की

और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं प्रोत्साहन योजना के लाभार्थीयों को अवशेष छात्रवत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से 1 अक्टूबर तक दिये जाए। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदयीमान योजना के चयन ट्रायल्स प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक सत्र के अनुसार माह अप्रैल एवं जून के मध्य सुनिश्चित किए जाएं। मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल विकास निधि की एसओपी को संशोधित किये जाने का प्रस्ताव अतिशीघ्र विभाग शासन को भेजे ताकि हमारे युवा खिलाड़ी योजना का लाभ जरूर और समय पर ले सकें। मंत्री ने कहा खेल विभाग पंजीकृत खेल संघों की सूची अपनी वेबसाइट में प्रदर्शीत करे, जिससे की खेल संघों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण और चंपावत में बन रही महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्य योजना की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली। और जिसके भूमि पूजन माह अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में किये जाने के निर्देश भी खेल मंत्री रेखा आर्या की ओर से संबंधित अधिकारियों दिये गए। मंत्री रेखा आर्य ने कहा चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड रुपए का एस्टीमेट बनाया है और जल्द आगे की कारवाइयां प्रारंभ की जाएगी।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह, उप निदेशक नीरज गुप्ता, सहायक निदेशक खेल संजीव कुमार पौरी, सहायक निदेशक राजेश मंमगाई, समीक्षा अधिकारी कमल कांत शर्मा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *