सीएम धामी ने अपने मंत्रियों समेत बदरीनाथ धाम में डाला डेरा

Uttarakhand

देहरादून। बदरीनाथ उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन प्रचार पूरे पीक पर रहा। सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रचार के अंतिम समय तक बदरीनाथ में डेरा डाले रहे। सीएम के साथ अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल भी डटे रहे। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी रविवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। दूसरी ओर कांग्रेस नेता भी प्रचार में जुटे हुए हैं।
लोकसभा चुनाव के ऐन बाद आए इन विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा कांग्रेस फिर आमने सामने है। इस बार भी कांग्रेस के रचे चक्रव्यू को भेदने का पूरा दारोमदार सीएम पुष्कर सिंह धामी पर ही है। उन्होंने बदरीनाथ सीट के प्रचार में आखिरी समय में जबरदस्त माहौल बना कर अपनी बेस्ट फिनिशर वाली जीत की गारंटी वाली भूमिका को अंजाम दिया है।
उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री धन सिंह और सुबोध भी अंतिम समय तक मैदान में सीएम धामी के साथ जमे हुए हैं। सांसद अनिल बलूनी चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले रविवार को दिल्ली निकल गए हैं। कांग्रेस बदरीनाथ के साथ ही मंगलौर सीट पर माहौल बनाने में जुटी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *