पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

Uttarakhand

Uttarakhand News:  देहरादून: पूर्व विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज दून अस्पताल में निधन हो गया। कुछ समय पूर्व ही वे अमेरिका से इलाज करके लौटे थे. वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कैलाश गहतोड़ी ने पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावतसे अपनी सीट से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिलकी थी।

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा की समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।
उन्होंने कहा इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *