चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Uttarakhand

चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ

  • विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन।
  • ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन पर केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी।
  • चित्र प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं, जन-जागरूकता गतिविधियां, सूचना स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र।

देहरादून, 21 जुलाई, 2026: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंट बोर्ड, चकराता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपु दमन सिंह, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल चांदना तथा खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि विकसित भारत का मार्ग विकसित ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरे, जिसके लिए ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने कार्यक्रम के उद्देश्य और ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल गांवों के समग्र विकास, आजीविका के नए अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों और जनभागीदारी को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार पब्लिक स्कूल, चकराता के विद्यार्थियों के बीच ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर और चित्र तैयार किए।

कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास विभाग, खंड विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सूचना स्टॉल लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियां, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित सूचना स्टॉल के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *