मुख्यमंत्री धामी ने बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शिरकत की

Uttarakhand

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग पर स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित 51 वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शिरकत की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मलीन भूरि वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे स्थानों पर वही पहुंचता है, जिस पर सद्गुरु की कृपा होती है. धार्मिक संस्थाएं और संत समाज ने हमेशा धर्म संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा करने का कार्य किया है. अपने को तिल तिल जलाकर सद्गुरु ने राष्ट्र की रक्षा का मार्ग दिखाया है.

वहीं पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी द्वारा घुसपैठ को रोकने के लिए की गई सीमा बंदी के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसी कारण देश के लोग डबल इंजन की भाजपा सरकार को चुन रहे हैं और जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां से तुष्टिकरण वाली सरकारों को जाना पड़ रहा है. बंगाल में अनेको रुकी हुई योजनाएं अब धरातल पर आ रहीं हैं और वहां तुष्टिकरण के आधार पर कोई काम नहीं हो रहे हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में हंगामा कर रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा राहुल गांधी की कुंठा और हताशा लगातार बढ़ती जा रही है. पैदा होते ही उनके मन में आने वाली सामंतवादी सोच, उस सोच से उनको छुटकारा नहीं मिल रहा है. राहुल गांधी सोच रहे हैं कि देश की संसद और देश उनके हिसाब से चलना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग देश की सत्ता पर अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे, उनके हिसाब से कुछ नहीं हो रहा है, बल्कि साधारण परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अच्छे से देश को चला रहे हैं. आज देश में हर वर्ग के लिए काम हो रहा है. पूरी दुनिया में भारत का नाम हो रहा है, इसलिए ऐसे लोगों के मुंह से आह आह निकल रहा है। उनकी हताशा और कुंठा को आज सभी देख रहे हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *