गोपेश्वर में सीएम धामी का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, मिली 113.99 करोड़ों की सौगात

Uttarakhand

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गोपेश्वर पहुंचे. उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियो, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर से बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक रोड शो किया. जिसमें लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री गोपेश्वर में आयोजित “सेवा, सुशासन, समर्पण एवं ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों को जनता के सामने रखा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 63 विकास योजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत से 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की लागत से 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया.

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है. सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. चमोली जनपद धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सरकार यहां विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है.

     113.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास

  1. इनमें ₹4.34 करोड़ से जोशीमठ-नीति मार्ग के जुग्जू में स्टील ट्रस पुल
  2. ₹9.62 करोड़ से लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लोह सेतु
  3. ₹85.24 लाख से मैहलचौरी-सिलंगना घनियाली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण
  4. ₹2.20 करोड़ से चांदनीखाल-रड़वा-काण्डई-रेंसू मोटर मार्ग विस्तार
  5. ₹2.57 करोड़ से विशालखाल-देवीखेत-बांमेश्वर मोटर मार्ग
  6. ₹2.51 करोड़ से नन्दानगर की 13 पर्वतीय नहरों का पुनरोद्धार
  7. ₹3.40 करोड़, ₹4.08 करोड़, ₹4.59 करोड़, ₹2.16 करोड़, ₹1.83 करोड़, ₹3.52 करोड़ एवं ₹6.83 करोड़ की विभिन्न बाढ़ सुरक्षा योजनाएं
  8. ₹2.60 करोड़ से डायट गौचर अनुरक्षण
  9. ₹4.36 करोड़ से मॉडल राजकीय पशु चिकित्सालय नन्दप्रयाग
  10. ₹98.45 लाख से पशु चिकित्सालय तलवाड़ी
  11. ₹3.03 करोड़ से सेम-तोप में सामुदायिक भवन एवं पार्किंग
  12. ₹2.88 करोड़ से राइंका उज्ज्वलपुर भवन
  13. ₹3.20 करोड़ से नन्दानगर पार्किंग
  14. ₹4.05 करोड़ से गोगनापानी-भडूड़ा मोटर मार्ग
  15. ₹4.71 करोड़ से गोपेश्वर-पोखरी-बछेर मोटर मार्ग
  16. ₹3.32 करोड़ एवं ₹2.33 करोड़ से स्टील गर्डर सेतु
  17. ₹6.99 करोड़ से नौटी-चौण्डली-ल्यूथा मार्ग
  18. ₹7.42 करोड़ से हरनीचक-मुन्दोली मार्ग
  19. ₹9.36 करोड़ से थराली-घाट (डुंग्री) मार्ग
  20. ₹3.50 करोड़ से लौहाजंग-वॉक मार्ग.
  21. ₹1.95 करोड़ एवं ₹2.00 करोड़ से तेलाण मार्ग पर स्टील गर्डर सेतु

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 41.37 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया. इनमें ₹1.42 करोड़ से गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, ₹2.71 करोड़ से सेमी-मासों मोटर मार्ग, ₹2.34 करोड़ से हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग, ₹1.15 करोड़ से नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण, ₹50-50 लाख से बीपीएचयू पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में डीआईपीएचएल भवन का लोकार्पण किया.

विभिन्न विद्यालयों में ₹21.84 लाख से ₹26.77 लाख की लागत से पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशालाएं, ₹3.50 करोड़ से बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी, ₹2.45 करोड़ से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दो कोर्ट का बैडमिंटन हॉल, ₹40.50 लाख से कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज, ₹30 लाख से पाण्डुकेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति भवन, ₹5.63 करोड़ से तेफना-कण्डारा मोटर मार्ग अपग्रेडेशन, ₹9.32 करोड़ से कुलसारी-गैरवारम मोटर मार्ग अपग्रेडेशन तथा ₹7.75 करोड़ से लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्ग अपग्रेडेशन सहित कुल 27 योजनाओं का लोकार्पण किया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *