4 जुलाई से प्रदेशभर में प्रारंभ होगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार – सेवा पखवाड़ा” का द्वितीय चरण

Uttarakhand

प्रदेशवासियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से *”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार – सेवा पखवाड़ा” का द्वितीय चरण 4 जुलाई से प्रदेशभर में प्रारंभ होगा।* अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेश के सभी जनपदों में विभिन्न विभागों के समन्वय से विशेष जनसेवा शिविर 15 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अभियान के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांगजन कल्याण, राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण, विभिन्न प्रमाण-पत्रों से जुड़ी सेवाओं, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, कौशल विकास, स्वरोजगार तथा अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित सेवाएँ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाई जाएँगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य शासन को आमजन के और अधिक निकट लाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। सेवा पखवाड़ा इसी जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का अभियान है।

इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों, स्थानीय निकायों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़े में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का आह्वान किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *