विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Uttarakhand

ऋषिकेश/देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैँ। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत के काम में भी रुकावटें डाली, लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरुती का नाश करेगी। उनकी ये मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे। कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गारंटी है।
कहा कि गढ़वाल हो या कुमाऊं माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नाै परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।
पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार थी तो गरीबों और बेरोजगारों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे। हमारी सरकार ने सीधे बैंकों खतों में पैसे पहुंचाए। कांग्रेस होती तो ये सब लुट जाता। हमनें इसे बंद किया इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जब मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने जनता से पूछा कि अगर ये सब हटाना है तो आपका आपका आशीर्वाद मिलेगा ना। कहा कि मेरा पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। इसलिए हम यहां रोडवेज, रेलवे, एयरवेज की लगातार सुविधा दे रहे हैं। यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। आदि कैलाश के लिए हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नियत सही है। जब नियत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना। उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ों को बीते दिनों बात बताया गया है। उत्तराखंड के नाैजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता।

आज देश में ही आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत बन रहे हैं। पीएम ने संबोधन में कहा कि, हमारी सरकार उत्तराखंड के सामर्थ्य का लगातार विस्तार करने में जुटी है और इसमें बहुत बड़ी भूमिका पर्यटन, यात्रा और यात्रा धामों की है। ऋषिकेश तो आसपास के कई राज्यों के लिए पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। एक जमाना था जब योग की पूरी दुनिया में धूम नहीं थी तब भी दुनिया के कई देशों के लोग जिज्ञासावश योग के लिए यहां ऋषिकेश आया करते थे। उन्होंनें कहा कि
राफ्टिंग-कैंपिंग या फिर आध्यात्म और योग में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश आकर आनंद से भर जाते हैं। भाजपा सरकार उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। इसके लिए हमारा फोकस इस बात पर है कि देश के किसी भी हिस्से से पर्यटकों के लिए उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचाना आसान होना चाहिए। इसलिए हम देवभूमि में रोडवेज, रेलवे और एयरवेज की लगातार सुविधा बढ़ाते जा रहे हैं। यहां ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर तेजी से काम चल रहा है, दिल्ली से देहरादून की दूरी भी सिमट रही है। यहां तक कि उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों को देश का प्रथम गांव मानकर उनका विकास किया जा रहा है, जिस गांवों को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी। मानसखंड के तीर्थस्थानों जैसे आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू हो गई है।  यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे बनने से बहुत सुविधाएं हो जाएंगी। सड़क के रास्ते जो दूरी तय करने में कई घंटे लगते थे उसे कुछ भी समय में पूरा कर लिया जाएगा। चारधाम परियोजना के तहत केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को लगभग 900 किलोमीटर लंबे हाईवे से जोड़ा जा रहा है। इन सब प्रयासों से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पहुंचने में काफी आसानी हो जाएगी। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि भाजपा की नीयत सही है और जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं।  पीएम ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी का महत्वपूर्ण कालखंड देवभूमि में बिताया है। यहां रहकर उन्होंने खुद देखा है कि गढ़वाल और कुमाऊं में माता-बहनों का पूरा समय लकड़ी, पानी और पशुओं के चारे के इंतजाम में ही बीत जाता था। बहनों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने घर-घर सस्ता सिलेंडर पहुंचाया है, जल जीवन मिशन के तहत भी उत्तराखंड में बहुत काम हुआ है। पीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस को विकास और विरासत दोनों का विरोधी बताया। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड का कोई निवासी ये नहीं भूल सकता कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने पहले राम मंदिर का विरोध किया, रुकावटें डाली लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे गुनाह माफ करके उनके घर जाकर उनको प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया लेकिन इन्होंने उसका भी बहिष्कार कर दिया। इससे पूर्व पीएम के मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मांगलिक कार्यों के बजाए जाने वाले प्रसिद्ध वाद्ययंत्र हुड़का भेंट देकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम ने स्वयं हुड़का बजाकर उपहार स्वीकार किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *